फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखदेव सिंह ढींढसा से मिले प्रकाश सिंह बादल, पार्टी में वापस लाने की कोशिश नाकाम

Sun, 14 Oct 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Prakash Badal - फोटो : file photo
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींढसा को मनाकर पार्टी में वापस लाने की कोशिश नाकाम हो गई है। जानकारी के अनुसार बादल शुक्रवार शाम चंडीगढ़ स्थित ढींढसा के आवास पर पहुंचे। दोनों की यह मुलाकात आधा घंटा चली। सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान बादल ने ढींढसा को मनाने की पुरजोर कोशिश की ताकि वे फिर से पार्टी में लौट आएं। हालांकि इस मान मनौव्वल का ढींढसा पर कोई असर नहीं हुआ।

विज्ञापन


 वे सेहत का हवाला देते हुए सक्रिय राजनीति से किनारा कर लेने के अपने फैसले पर कायम रहे। उल्लेखनीय है कि ढींढसा ने हाल ही में शिअद में अपने सभी ओहदों से इस्तीफा देते हुए सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने का एलान कर दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि बेअदबी मामले में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के तहत बादल पिता-पुत्र के खिलाफ उपजे माहौल के कारण शिअद से टकसाली नेता दूरी बनाने लगे हैं। 

इसी दौरान तीन अन्य नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए थे। इससे यह लगने लगा था कि जल्द ही कुछ और नेता अकाली दल से नाता तोड़ेंगे। इसी बीच पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में सुखदेव सिंह ढींढसा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच गुफ्तगू की खबरों ने शिअद के ओहदेदारों की चिंता बढ़ा दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें