फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह बादल पेड न्यूज मामले में फंसे: वीके सिंह

Wed, 01 Feb 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने पंजाब के मुख्यमंत्री और लंबी विधानसभा सीट से शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ पेड न्यूज छपवाने की शिकायत को सही पाया है। इसके अलावा 24 से अधिक अन्य प्रत्याशी भी पेड न्यूज छपवाने के मामले में आयोग की नजर में आ गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में सूबे के उप मुख्यमंत्री और जलालाबाद विधानसभा सीट से शिअद प्रत्याशी सुखबीर बादल को राहत मिली है। उनके खिलाफ मिली शिकायत सही नहीं पाई गई। यह जानकारी मंगलवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने अपने कार्यालय में बुलाई प्रैस कांफ्रेंस के दौरान दी। इस मौकेपर पंजाब पुलिस के नोडल अधिकारी एडीजीपी वीके बावरा भी मौजूद थे।

वीके सिंह ने बताया कि आयोग के समक्ष पेड न्यूज के 64 मामले आए हैं, जिनमें से जांच के बाद 34 मामले सही पाए गए। 12 अनपेड हैं और 18 मामलों पर छानबीन जारी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में चुनाव अधिकारी द्वारा लंबी सीट से शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल, जलालाबाद से शिअद प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल, गिदड़बाहा से अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रधान व कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शिअद प्रत्याशी जगदीप सिंह और दर्शन लाल को पेड न्यूज के मामले में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी को चंडीगढ़ न छोड़ने का आदेश

बठिंडा में बोले सीएम बादल - फोटो : File Photo
मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 64 में से जो 34 मामले सही पाए गए हैं, उनमें मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्शन लाल ने जो अपील आयोग के समक्ष की थी, उसे खारिज कर दिया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी, सीईओ व अन्य उच्चाधिकारियों को प्राप्त शक्तियां वापस ले ली हैं। आयोग ने यह कार्रवाई मतदान से 72 घंटे पहले जारी किए प्रोटोकॉल के तहत की है।

डीजीपी को चंडीगढ़ न छोड़ने का आदेश
मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि मालेरकोटला में कांग्रेस प्रत्याशी रजिया सुल्ताना के पति व पंजाब पुलिस के डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को चंडीगढ़ मुख्यालय न छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। वीके सिंह ने बताया कि मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने नोडल अधिकारी एडीजीपी वीके भावरा के साथ सोमवार को मालेरकोटला का दौरा कर वहां चुनावी माहौल का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद मुस्तफा अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ में तैनाती के बावजूद काफी दिन से मालेरकोटला में डटे थे। वीके सिंह ने बताया कि कांग्रेस और शिअद प्रत्याशियों द्वारा वोट मांगने के लिए विभिन्न धार्मिक डेरों के चक्कर लगाने संबंधी कोई शिकायत आयोग को नहीं मिली है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें