फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab election 2022: 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल ने लंबी और सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद से भरा नामांकन

Mon, 31 Jan 2022 06:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट/जलालाबाद (पंजाब)

सार

सोमवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लंबी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर जिले की जलालाबाद सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करते प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लंबी सीट से शिअद-बसपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। बादल मलोट में बने लंबी चुनाव अधिकारी के दफ्तर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने चुनाव अधिकारी एडीसी राजदीप कौर को अपना नामांकन पत्र सौंपा। 

विज्ञापन


प्रकाश सिंह बादल के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत में बादल ने कहा कि उनका मुकाबला किसी के साथ नहीं है। वे तो लंबी से बहुमत से चुनाव जीतेंगे क्योंकि लंबी उनका अपना हलका है। इस चुनाव में भी लोग उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

गौरतलब है कि बादल अब तक 11 बार विधायक रह चुके हैं। वे एक बार मलोट, पांच बार गिद्दड़बाहा और पांच बार लंबी सीट से विधायक रहे हैं। इस बार वे लंबी सीट से लगातार छठी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वे अब तक पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 94 वर्ष की उम्र में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रकाश सिंह बादल देश के पहले सबसे बुजुर्ग सियासतदानों में शुमार हो गए हैं। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन के नाम था, जिन्होंने 92 वर्ष की उम्र में 2016 में आखिरी चुनाव लड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पत्नी हरसिमरत कौर के साथ नामांकन दाखिल करते सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : @officeofssbadal
उल्लेखनीय है कि लंबी सीट से शिअद-बसपा प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल के मुकाबले इस बार कांग्रेस प्रत्याशी जगपाल सिंह अबुलखुराना, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा भाजपा-पीएलसी-संयुक्त अकाली दल के प्रत्याशी राकेश ढींगड़ा चुनाव मैदान में हैं।  

सुखबीर ने जलालाबाद से नामांकन पत्र किया दाखिल
सुखबीर बादल ने उपमंडल मजिस्ट्रेट देवदर्शदीप सिंह के कार्यालय पहुंचकर जलालाबाद विधानसभा हलके से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने नामांकन पत्र भरा है। सुखबीर बादल ने कहा कि यहां की जनता ने उन्हें हमेशा मान-सम्मान दिया है। 

क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करवाने की हरसंभव कोशिश की है और परमात्मा मेहर करे उनकी सरकार बनी तो इस इलाके की और भी तरक्की करवाई जाएगी। हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अकाली-बसपा की साझी सरकार बनाने का मन बना लिया है। पंजाब में ऐसी सरकार चाहिए जो पंजाब और पंजाबियत की रक्षा के लिए तत्पर रहे।  

दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक सुखबीर की 2020-21 में कुल आय 2,14,60110 रुपये दिखाई है। जबकि 2019-20 में कुल आय 2,80,45520 रुपये थी। सुखबीर के पास 1,56,096 रुपये की नकदी है। इनके नाम पर कोई कार नहीं है सिर्फ एक टैफे कंपनी का ट्रैक्टर है, जिसकी मार्केट वैल्यू 238000 रुपये बताई गई है। उनके बैंक में 12,73,385 रुपये जमा हैं और उनके पास शेयर और बॉन्ड 15,48,66704 रुपये के हैं। उनके पास 9,00,000 रुपये के सोने के गहने हैं। हरसिमरत कौर के पास 7,24,90,198 रुपये के सोने चांदी और हीरे के जेवरात हैं। सुखबीर के पास 25,20,30034 रुपये की चल संपत्ति और 52,95,59,762 रुपये की अचल संपत्ति है, उन पर 35,50,21,004 रुपये का कर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें