अपनी पत्नी हरसिमरत कौर के साथ नामांकन दाखिल करते सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : @officeofssbadal
उल्लेखनीय है कि लंबी सीट से शिअद-बसपा प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल के मुकाबले इस बार कांग्रेस प्रत्याशी जगपाल सिंह अबुलखुराना, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा भाजपा-पीएलसी-संयुक्त अकाली दल के प्रत्याशी राकेश ढींगड़ा चुनाव मैदान में हैं।
सुखबीर ने जलालाबाद से नामांकन पत्र किया दाखिल
सुखबीर बादल ने उपमंडल मजिस्ट्रेट देवदर्शदीप सिंह के कार्यालय पहुंचकर जलालाबाद विधानसभा हलके से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने नामांकन पत्र भरा है। सुखबीर बादल ने कहा कि यहां की जनता ने उन्हें हमेशा मान-सम्मान दिया है।
क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करवाने की हरसंभव कोशिश की है और परमात्मा मेहर करे उनकी सरकार बनी तो इस इलाके की और भी तरक्की करवाई जाएगी। हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अकाली-बसपा की साझी सरकार बनाने का मन बना लिया है। पंजाब में ऐसी सरकार चाहिए जो पंजाब और पंजाबियत की रक्षा के लिए तत्पर रहे।
दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक सुखबीर की 2020-21 में कुल आय 2,14,60110 रुपये दिखाई है। जबकि 2019-20 में कुल आय 2,80,45520 रुपये थी। सुखबीर के पास 1,56,096 रुपये की नकदी है। इनके नाम पर कोई कार नहीं है सिर्फ एक टैफे कंपनी का ट्रैक्टर है, जिसकी मार्केट वैल्यू 238000 रुपये बताई गई है। उनके बैंक में 12,73,385 रुपये जमा हैं और उनके पास शेयर और बॉन्ड 15,48,66704 रुपये के हैं। उनके पास 9,00,000 रुपये के सोने के गहने हैं। हरसिमरत कौर के पास 7,24,90,198 रुपये के सोने चांदी और हीरे के जेवरात हैं। सुखबीर के पास 25,20,30034 रुपये की चल संपत्ति और 52,95,59,762 रुपये की अचल संपत्ति है, उन पर 35,50,21,004 रुपये का कर्ज है।