पीएम का भाषण सुनते छात्र-छात्राएं
शब्द भंडार बढ़ाएं : छात्रों को नए नए शब्द सीखने चाहिए। इसके ढेर सारे लाभ हैं।
एप से भाषा सीखें : अब कई भाषाओं के मोबाइल ऐप आ गए हैं। उन ऐप की मदद से हिंदी, इंग्लिश या अन्य भाषाओं पर अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं।
लक्ष्य है जरूरी : जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का होना जरूरी है। पहले एक लक्ष्य तय कर लें और फिर उसको हासिल करने के लिए रणनीति बनाएं।
मॉक टेस्ट : आपको ढेरों सारे ऑनलाइन मॉक टेस्ट मिल जाएंगे। मॉक टेस्ट की मदद से आप अपनी तैयारी का स्तर और कमियों को पता कर सकते हैं।
तकनीक समस्या नहीं, हल : इंटरनेट का सही इस्तेमाल करें। कई वेबसाइट और ऐप्स हैं जहां आप अपने कमजोर टॉपिक को मजबूत बना सकते हैं।
कार्यक्रम के बाद क्या बोले विद्यार्थी
छोटे छोटे लक्ष्य रखें
प्रधानमंत्री ने स्ट्रेस फ्री रहने के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि हर स्टूडेंट में अलग-अलग प्रतिभा होती है। ऐसे में कभी भी दूसरे जैसा बनने का प्रयास नहीं करें। इसके अलावा पीएम ने बताया कि हमें लक्ष्य छोटे छोटे रखने चाहिए और उन्हें पूरा करने में जी जान से जुट जाना चाहिए। -स्नेहा, 11वीं कक्षा, जीजीएमएसएसएस-18
खुद को बनाए काबिल
हमारे अंदर दूसरों को देखकर उन जैसा बनने की चाह होती है जो गलत है। हमें खुद को इतना काबिल बनाना चाहिए कि दूसरे हमारी नकल करें। हर कोई पढ़ाई में अच्छा नहीं होता और न ही कोई खेलकूद और गाने बजाने में अच्छा होता है। प्रधानमंत्री ने तुलना नहीं करने की जो सलाह दी, वह बहुत अच्छी लगी। -ब्लैसी, 12वीं (कॉमर्स)
जिंदगी का मतलब होता है गति
पीएम मोदी ने आत्मविश्वास को नहीं टूटने के लिए जो टिप्स दिए वह बहुत बेहतर थे। पीएम ने न सिर्फ हमें सजेशन दिए बल्कि हमारे पेरेंट्स को भी प्रेशर नहीं देने को कहा। पीएम ने बताया कि जिंदगी का मतलब ठहराव नहीं होता है, जिंदगी का मतलब ही होता है गति। -कनिष्का, 12वीं (आर्र्ट्स)