फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिदा बोले- सामाजिक संस्थाएं शुरू करें कंसंट्रेटर लाइब्रेरी, लोगों ने दे डाली नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती किल्लत को देखते हुए यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने मंगलवार को शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया है कि वह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की एक लाइब्रेरी बनाएं। परिदा ने सुझाव दिया है कि जिन लोगों को घर में ऑक्सीजन की जरूरत होगी, वह इस लाइब्रेरी से कंसंट्रेटर ले जाएंगे और फिर इस्तेमाल करने के बाद वापस लाइब्रेरी में जमा करा देंगे।
विज्ञापन

परिदा ने कहा है कि इन कंसंट्रेटर्स को भुगतान के आधार पर दिया जाए या फिर मुफ्त में, संस्थाएं यह खुद तय कर सकती हैं। यूटी प्रशासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्विटर पर इस सलाह को ट्वीट करने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने कहा कि प्रशासक के सलाहकार जो सुझाव समाजसेवी संस्थाओं को दे रहे हैं, वह खुद ऐसा क्यों नहीं करते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन शहर के सभी कम्युनिटी सेंटर में ऐसे लाइब्रेरी की शुरुआत कर सकता है जिससे लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें