फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी के लिए अभिभावक यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पैरेंट्स यूनिटी फॉर जस्टिस ने निजी स्कूलों की फीस माफी को लेकर मंगलवार को शिशु निकेतन स्कूल सेक्टर-22 के सामने प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल के दरवाजे पर दान पेटी रखकर स्कूल चलाने के लिए चंदा इकट्ठा किया। इस दौरान स्कूल प्रशासन ने मौके पर पुलिस को बुलाकर सुरक्षा के लिहाज से तैनात करवाया।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने स्कूल प्रशासन से मांग की थी कि वे स्कूल से फीस के मामले में कुछ रियायत चाहते हैं, लेकिन स्कूल प्रशासन ने उनकी हर अपील को दरकिनार कर दिया। इसके बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग को भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। प्रदर्शन के दौरान स्कूल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया था, जिसके बाद तीन अभिभावकों को पुलिस सेक्टर-22 की चौकी में ले गई, वहां से बातचीत के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें