फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने निकाला इंसाफ मार्च, बोले- जानबूझकर घटाई गई थी बेटे की सुरक्षा

Fri, 05 May 2023 06:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

शुक्रवार को इंसाफ यात्रा बड़ा पिंड से शुरू होकर जंडियाला, नूरमहल होकर शाहकोट में जाकर रुकी। शनिवार को भी मोर्च लांबड़ा से रामामंडी तक निकाला जाएगा। आठ स्थानों पर बलकौर सिंह लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बेटे की प्रतिमा के साथ पिता बलकौर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सिद्धू मूसेवाला के परिवार की एंट्री हो गई है। मूसेवाला की माता चरणकौर और पिता बलकौर सिंह ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र के बड़ा पिंड (फिल्लौर) से 'जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला' मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक पहुंचे। भावुक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने कहा कि बेटे की मौत का इंसाफ मांगने के लिए भटक रहा हूं।

विज्ञापन


होनहार बेटे शुभदीप को मारने वाले उनके घर के आसपास घूमते रहे और उन्हें पता तक नहीं चल पाया। भारी हथियार, हैंड ग्रेनेड व गाड़ियां 15 दिन तक घर के आसपास घूमती रहीं। पंजाब में दो लोगों को जान का अधिक खतरा था। इसमें उनका बेटा सिद्धू मूसेवाला भी था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पंजाब सरकार को चिट्ठी भी लिखी थी कि सिद्धू मूसेवाला को बहुत ज्यादा खतरा है। 

इसके बावजूद उनके बेटे की सुरक्षा को कम कर दिया गया। इसकी सूचना भी सोशल मीडिया पर डाली गई। सुरक्षा कम होने का पता चलते ही दुश्मनों ने अगले ही दिन उनके बब्बर शेर जैसे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आंखें नम कर बलकौर सिंह ने कहा कि हमारा खुशहाल परिवार था। सिद्धू तो विदेश में कहीं सेटल हो सकता था लेकिन मेरे बेटे को अपनी धरती, देश से प्यार था। उसने अपने गांव को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि वह पिछले 11 महीने से अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंसाफ यात्रा बड़ा पिंड से शुरू होकर जंडियाला, नूरमहल होकर शाहकोट में जाकर रुकी। शनिवार को भी मोर्च लांबड़ा से रामामंडी तक निकाला जाएगा। आठ स्थानों पर बलकौर सिंह लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें