अमर उजाला और बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से शुक्रवार को पेरेंटिंग
सेमिनार हुआ।
100 से अधिक अभिभावकों ने इस खास कार्यक्रम में एजुकेशनल,
हेल्थ, काउंसिलिंग, साइकोलॉजिस्ट से बच्चों से जुड़ी समस्याओं के बारे में
विस्तार से सवाल जवाब किए।
पेरेंटिंग सेमिनार में पंचकूला स्थित डीसी
मॉडल स्कूल डायरेक्टर और काउंसलर भरत भूषण गुप्ता ने अभिभावकों को बच्चों
से जुड़े कई बेहतरीन टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि अभिभावक हमेशा दूसरों के
बच्चों का हवाला देकर बच्चों पर अनावश्यक पढ़ाई का बोध पैदा करते हैं। ऐसा
करना बिल्कुल भी सही नहीं है। खुद को रोल मॉडल की तरह पेश करें।
बच्चों के लिए अभिभावक ये करें...
- अभिभावक बच्चों के सामने कभी लड़ाई न करें
- बच्चों के सामने कभी शराब या धूम्रपान न करें
- बच्चे के मन में भगवान का प्रति श्रद्धा पैदा करें
- बच्चों को सोशल सर्विस के लिए प्रेरित करें
डायटिशियन डॉ. नम्रता सेठी बोलीं
- देश में 15 करोड़ लोग मोटापे के शिकार
- बड़े होते लड़कों को अधिक कैलशियम और लड़कियों को ऑयरन की जरूरत
- बच्चों को सोने से एकदम पहले अधिक वसा वाली चीजें न खिलाएं
- बच्चों के खाने में मीठा कम और अखरोट को शामिल करें।
- सोयाबीन और दूध बच्चों के लिए पौष्टिक आहार है
- फॉस्ट फूड (बर्गर) की जगह अन्य विकल्प तलाशें
- पौष्टिक ब्रेकफॉस्ट लेने वाले बच्चे हमेशा लाइफ में बेहतर करते हैं
- बच्चों के लिए चॉकलेट की मात्रा को सीमित रखें