शहर के दो होनहारों का 26 जनवरी 2014 को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है।
एनएसएस स्टेट लायजनिंग ऑफिसर बिक्रम राणा ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-11 के छात्र गुरदिंर सिंह और सेक्टर-19 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनएसएस छात्रा हिमांशी को चंडीगढ़ से नेशनल लेवल रिपब्लिक डे परेड के लिए चुना गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स की ओर से चिट्ठी मिल गई है। दिसंबर के अंत में दोनों विद्यार्थी दिल्ली में लगने वाले प्री-परेड कैंप में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-38(वेस्ट) में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर राकेश दहिया को नार्थ रीजन का कांटीजेंट इंचार्ज बनाया गया है।
डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस और एसआईई-32 डायरेक्टर डा.सुरेंद्र दहिया ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुने गए दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है।