फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाबड़ा की विरोधियों को चुनौती, बोले- आरोपों को साबित करें

Sat, 10 Dec 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कांग्रेस सचिव सुभाष शर्मा और तिवारी गुट की ओर से लगाए गए आरोपों पर चुनौती दी है कि वे आरोपों को साबित करें। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की रिपोर्ट हाईकमान को भेज दी है। वहीं से इन पर फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा ने यह बात शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सुभाष शर्मा को टिकट नहीं मिली है, उनका दुख वह समझते हैं। ऐसे नेता शहर में सिर्फ पार्टी का माहौल खराब करना चाहते हैं। वे चाहते है कि पार्टी उम्मीदवार हार जाएं लेकिन उनकी मंशा कभी सफल नहीं होंगी। इस प्रैसवार्ता में रामरदबार से भाजपा नेता हरजिंदर सिंह बावा और हरि मोहन अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इन्हें शामिल करवाने के लिए मोहाली के विधायक बलबीर सिद्धू और कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेंद्र बढ़हेड़ी भी मौजूद थे। छाबड़ा ने बताया कि कांग्रेस में शामिल हुए हरजिंदर सिंह बावा वार्ड नंबर-23 से भाजपा की टिकट के दावेदार भी थे जबकि हरि मोहन साल 2011 में चंडीगढ़ विकास मंच की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। 

इस मौके पर मोहाली के विधायक बलबीर सिद्धू ने कहा कि नोटबंदी से हर वर्ग परेशान हो रहा है। अपने पैसे लेने के लिए भी बैंकों की लाइनों में लगानी पड़ रही है। प्रेसवार्ता में पूर्व मेयर कमलेश, दर्शन गर्ग, प्रवीण दुग्गल और यादविंदर मेहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें