फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पैरा व्हीलचेयर बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव का शानदार प्रदर्शन, लगातार 11वीं बार बने नेशनल चैंपियन

Tue, 28 Mar 2023 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बचपन में पोलियो के कारण एक पांव खराब होने के बावजूद संजीव कुमार ने हौसला नहीं छोड़ा और मेहनत और लगन के बलबूते पर आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्हीलचेयर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए पदक बटोर रहे हैं। संजीव राष्ट्रीय स्तर पर एकल वर्ग में लगातार 11वीं बार चैंपियन बने हैं। उन्होंने लखनऊ में आयोजित सीनियर नेशनल पैरा व्हीलचेयर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण के साथ रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। मुकाबले लखनऊ के डॉ. शंकुलता मिश्रा नेशनल रिहेबलिटेशन यूनिवर्सिटी लखनऊ में 23-26 मार्च तक खेले गए। संजीव कुमार ने एकल वर्ग में स्वर्ण, डबल्स में रजत और मिक्स डबल्स में कांस्य पदक अपनी झोली में डाला। बॉक्स
विज्ञापन

पुरानी व्हीलचेयर पर खेलते हैं
पंजाब के अबोहर के रहने वाले संजीव कुमार ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह बेहतरीन व्हील चेयर खरीद सकें। एक दोस्त से 2008 में 20 हजार रुपये में पुरानी व्हील चेयर खरीदकर दी। उस पर सवार होकर वह आज तक टूर्नामेंटों में शिरकत करते हैं। अपनी इस उपलब्धि पर वह काफी खुश हैं। उनका कहना है कि आगे भी इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें