फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने की प्रेसवार्ता, बोले- सीनेट पीयू का लोकतांत्रिक ढांचा, इसे नहीं बदला जाना चाहिए

Tue, 10 Nov 2020 01:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व पदाधिकारियों ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव कराने की मांग तेजी पकड़ ली है। विश्वविद्यालय में आए दिन धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। कभी पूर्व सीनेटर तो कभी छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को एनएसयूआई के पूर्व पदाधिकारियों ने पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर प्रेसवार्ता की और सीनेट चुनाव कराने की मांग की।

विज्ञापन

 
पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी स्टूडेंट सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि सीनेट पंजाब विश्वविद्यालय का संचालन करती है। यह 100 साल से भी अधिक पुरानी बॉडी है। इसी के जरिए छात्रों के तमाम निर्णय लिए जाते हैं। साथ ही शिक्षकों को भी इसके जरिए लाभ मिलता है। चाहे वह प्रमोशन का हो या कोई अन्य।  

एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि सीनेट चुनाव पंजाब विश्वविद्यालय ने नहीं कराया तो अंजाम बुरा होगा। पंजाब विश्वविद्यालय के अधिकारियों के पास अभी समय है कि वह जाग जाएं और सीनेट चुनाव कराएं ताकि पीयू का संचालन फिर से शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें