फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस: विपरीत हालात में पहले खुद सीखा और साबित किया, अब फैला रहे शिक्षा का उजियारा

Sat, 05 Sep 2020 06:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विनीत कुमार, जाह्नवी।
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियां आपको रोक नहीं सकती हैं। क्रिकेट कोच विनीत कुमार और वंडर गर्ल जाह्नवी ने यह साबित करके दिखाया है। जाह्नवी ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ ही अंग्रेजी सिखाना शुरू किया और मोटीवेशनल स्पीकर बनकर युवाओं को प्रेरित कर रही हैं, वहीं विनीत कुमार की सोच है कि परिस्थितियों की वजह से कोचिंग के अभाव में क्रिकेट में कोई प्रतिभा आगे आने से छूटनी नहीं चाहिए। 

विज्ञापन


गरीब छात्रों को सिखा रहे क्रिकेट 
विनीत कुमार खुद एक मिस्त्री के घर में जन्म लेने वाले खिलाड़ी हैं। विनीत ने अपनी मेहनत से क्रिकेट सीखकर हजारों से ज्यादा मैडल व 15 से ज्यादा अवार्ड जीत चुके हैं। अब वह पानीपत में रहकर ही गरीब व अन्य लोगों को क्रिकेट सिखा रहे हैं, ताकि कोई भी छात्र की खेलने की भावना खत्म न हो जाए।

वंडर गर्ल जाह्नवी छात्र होने के साथ-साथ बनीं अध्यापक, अब अंग्रेजी सिखा रहीं
समालखा में रहने वाली देश की वंडर गर्ल जाह्नवी लॉकडाउन से पहले ऑफलाइन कॉलेज व स्कूलों में अपनी क्लासेस देती थी लेकिन अब कोरोना काल के बाद से वह पूरी तरह से वंडर गर्ल चैनल के नाम से ऑनलाइन क्लास दे रही हैं। जिससे देश से लाखों बच्चों घर बैठे सुरक्षित रहकर ऑनलाइन अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं। इस समय जहानवी के चैनल पर 334 हजार सब्सक्राइबर हैं और अभी तक जाह्नवी ने केवल 91 वीडियो डालकर ही लोगों को आधुनिक अंग्रेजी बोलने का तरीका सीखा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें