मनीमाजरा। तीन सेल्समैन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके को सैनिटाइज किया। एक सेल्समैन की रिपोर्ट मंगलवार को आएगी, लेकिन उसकी पत्नी संक्रमित है। ये चारों बीते 7 जुलाई को पॉजीटिव आए व्यापारी और उसके दो बेटों के संपर्क में थे। पंचकूला के व्यापारी का बस स्टेंड मनीमाजरा में शोरूम नंबर- 2 और 3 है और ये यही काम करते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम सेल्समैन के परिजनों का टेस्ट कर रही है और शॉप पर खरीदारी कर चुके ग्राहकों की पहचान करने में जुट गई है। यह शोरूम लगभग एक सप्ताह से बंद पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग और सेनेटरी विभाग ने पूरे इलाके को सेनिटाइज कर दिया है।
शोरूम में काम करने वाने यह चारों सेल्समैन मनीमाजरा के अलग-अलग इलाके के रहने वाले है। इनमें एक 22 साल का युवक मोरीगेट मौहल्ले में, दूसरा गोविंदपुरा मौहल्लें में तीसरा एक पिपली वाला टाउन में और चौथा मनीमाजरा का रहने वाला है। उसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है जबकि उसकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आई है।
मनीमाजरा पुलिस ने चारों के घरों को सील कर दिया है जबकि नगर निगम के सेनेटरी विंग के चीफ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह राणा, इंस्पेक्टर दर्शन सिंह इन चारों के घरों के अलावा उनके मोहल्लों को सेनटिइजर कर दिया। सेनेटरी विंग के चीफ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह का कहना है कि चारों लोग मनीमाजरा बस स्टैंड वाले सील किए गए कपड़े के शोरूम पर सेल्समैन का काम करते हैं। वहीं इस मामले में समाजसेवी रामेश्वर गिरी का कहनाव्यापारी और उसके दोनों बेटों की रिपोर्ट पॉजटिव आने के बाद पंचकूला प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि वो चंडीगढ़ प्रशासन से इस मामले में बात करता और शोरूम में काम करने वाले लोगों को टेस्ट करवा कर होम क्वारंटाइन करवाना चाहिए था। शोरूम के मालिक सेक्टर-8 पंचकूला में रहते हैं।