फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पीएम के पंजाब दौरे का जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-मेल के माध्यम से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार सुबह शहर में अफरा-तफरी मच गई। धमकी में 22 निजी और आठ सरकारी स्कूलों को निशाना बनाया गया था। सुबह करीब आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक के बाद एक कॉल आने लगीं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन, अभिभावक और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। कई स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि कई जगह अभिभावक खुद स्कूल पहुंचकर बच्चों को साथ ले गए।
धमकी की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वॉड, ऑपरेशन सेल और संबंधित थाना पुलिस को तुरंत अलर्ट किया। सभी चिह्नित स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई। हालांकि किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल में बम धमाके का समय दोपहर 1:11 बजे लिखा गया था। ई-मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पंजाब दौरे का भी उल्लेख किया गया है जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। ई-मेल में धार्मिक स्थलों से जुड़े संदर्भ भी पाए गए हैं जिसके चलते खुफिया एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।


स्कूलों में दहशत, पुलिस की अपील
सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार स्कूल प्रबंधन के संपर्क में रहा। सुबह आठ बजे से दोपहर तक कई स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। जिन स्कूलों को सीधे धमकी मिली, वहां छुट्टी कर दी गई, जबकि अन्य स्कूलों में अतिरिक्त सुरक्षा के बीच पढ़ाई जारी रखी गई।

ई-मेल में क्या लिखा
धमकी भरी ई-मेल एम्बर दुरहम नाम की आईडी से एक साथ कई स्कूलों को भेजी गई। इसमें लिखा गया है कि चंडीगढ़ खालिस्तान है, बम ब्लास्ट 1:11 बजे चंडीगढ़ स्कूल्स। ई-मेल में राष्ट्रगान बंद करने, धार्मिक नारे लिखने और पीएम मोदी के पंजाब दौरे का जिक्र भी किया गया है।
विज्ञापन

-
कोट
स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घबराने की जरूरत नहीं है। साइबर क्राइम थाना की टीम ई-मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस, लोकेशन और तकनीकी स्रोतों की जांच कर रही है। शहर के सभी स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
-कंवरदीप कौर, एसएसपी, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें