फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से दहशत, एक साथ सात लोगों के संक्रमित मिलने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शहर के सबसे घनी आबादी वाले मनीमाजरा में अब लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले तक अलग-अलग इलाकों में दो-चार लोग संक्रमित हो रहे थे, लेकिन अब एक ही मोहल्ले के आसपास के लोगों के कोरोना संक्रमित होने से खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को समाधि गेट के एक परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक 3 साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं, एक मामला माड़ीवाला टाउन इलाके का है। यहां रहने वाला एक 17 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, इन इलाकों में कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम सैनिटेशन करने के लिए पहुंच गई।
चीफ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह राणा, इंस्पेक्टर देवेंद्र रोहिल्ला व सैनिटेशन टीम एमओएच से सुनील कुमार और नरेश तेसावर ने पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज किया। इंस्पेक्टर देवेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि टीम ने एरिया को जेट स्प्रे मशीन से सैनिटाइज किया है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को मुंह पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, इन मामलों की सूचना मिलने पर मनीमाजरा के थाना प्रभारी नीरज सरना ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर आसपास घरों में रहने वाले लोगों को होम क्वारंटीन करके घरों को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें