फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़वासियों के लिए कड़ा सरकारी फरमान, अब गंदगी फैलाई तो खैर नही होगी

Mon, 01 May 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Garbage - फोटो : demo
विज्ञापन
चंडीगढ़वासियों को अब गंदगी फैलाना काफी महंगा पड़ेगा। प्रशासन की ओर से एक कड़ा फरमान जारी किया गया है। खुले में कचरा फेंकने वाले से 500 रुपये जुर्माने के साथ ही 5 हजार रुपये रिकवरी चार्ज भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम सदन की 28 अप्रैल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कामर्शियल एरिया में अगर कोई दुकानदार गंदगी फैलता है तो 10 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लिया जाएगा। नगर निगम इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रशासन के पास भेजेगा।

प्रशासन के स्थानीय निकाय सचिव की मंजूरी मिलने के बाद जुर्माने के नए रेट शहर में लागू कर दिए जाएंगे। जुर्माने की यह राशि पानी के बिल में जोड़कर भेजे जाते हैं। अभी पिछले दिनों नगर निगम ने उन ट्रक वालों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया है जो कि मलबा शहर में गिराकर चलते हैं। उनका भी जुर्माने का रेट भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें