फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमली और रीठे से चमकेंगे गुरुघरों के सोने के गुंबद, यहां से होगी शुरुआत

Mon, 01 May 2017 09:17 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
इमली और रीठे से चमकेंगे गुरुघरों के सोने के गुंबद
विज्ञापन
इमली और रीठे से अब गुरुघरों में बने सोने के गुंबद चमकेंगे। कई साल से कई गुरुघरों में सोने के गुबदों की कार सेवा नहीं हुई है। इस कारण इनकी चमक फीकी पड़ गई है। ऐसे में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मंजूरी के बाद इसके सफाई की शुरुआत गुरुद्वारा अटल राय साहिब से की जा रही है। 
विज्ञापन


गुरुघरों में सोने की कार सेवा दो चरणों में होगी। पहले चरण में इमली को पानी में घोलकर सोने के गुंबदों की धुलाई और सफाई की जाएगी। दूसरे चरण में रीठे के पानी से सोने के गुंबदों को धोया जाएगा। गुरुघरों में इसके साथ-साथ सोने की पालकी की तैयारी की सेवा भी होगी और मुख्य द्वारों पर लगे चांदी के दरवाजों पर मीनाकारी भी करवाई जाएगी।

इसकी जिम्मेदारी वरसोई कार सेवा संपदा (संत बाबा अजीत सिंह हंसाली) को सौंपी गई है। मौजूदा मुखी संत बाबा परमजीत सिंह ने बताया कि काफी समय से गुंबदों की सफाई नहीं हुई थी। इस कारण इनकी चमक मंद पड़ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें