फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो भुगतना पड़ेगा ये

Thu, 02 Oct 2014 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में चंडीगढ़ के निवासी संजीव कुमार पर तीन हजार रुपये का जुर्माना और एक माह कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


यदि वह फाइन नहीं दे तो दस दिन की और जेल भुगतनी होगी। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति का चौथी बार चालान हुआ है।

पहले वर्ष 2012 में एक बार, वर्ष 2013 में दो बार और वर्ष 2014 में 29 सितंबर को किया गया। आदेश के अनुसार यह व्यक्ति छह महीने तक ड्राइविंग नहीं कर सकेगा। छह महीने तक  लाइसेंस लाइसेंस चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के पास रहेगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने दो दिन पहले सेक्टर-20-33 में रात करीब 10.00 बजे लगाए गए नाके के दौरान इस व्यक्ति का चालान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें