फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: चार सप्ताह और बढ़ा महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा, इंडोर में 200 और खुले में जुट सकेंगे 500 लोग

Sat, 16 Oct 2021 01:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

कोरोना के केस घटने पर हरियाणा सरकार ने भीड़ एकत्रित होने को लेकर छूट दी है। इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन और सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी रहेगा। सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा 28 दिन तक और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा को चार सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 18 अक्तूबर से लेकर 14 नवंबर सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। कोरोना के केस कम होने के कारण सरकार ने भीड़ एकत्रित करने को लेकर छूट दी है।
विज्ञापन


अब इंडोर में हाल की क्षमता से 50 प्रतिशत और अधिकतम 200 और खुले में 500 लोग एकत्रित हो सकेंगे, जबकि पहले यह संख्या 100 और 200 थी। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें: दशहरा: जींद में 47 फुट लंबे रावण के पुतले का किया दहन, महेंद्रगढ़ में कोरोना रूपी राक्षस का पुतला जलाया, देखिए हरियाणा में अलग-अलग शहरों की तस्वीरें
विज्ञापन


मुख्य सचिव विजयवर्धन की ओर से जारी आदेशों में एक बार फिर से आवासीय विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि 15 नवंबर के बाद यहां फिजिकली कक्षाएं शुरू करने को लेकर समीक्षा की जाएगी।


इससे पहले, कॉलेज और पालीटेक्निक संस्थानों को खोलने के लिए पहले ही सरकार आदेश जारी कर चुकी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस दौरान भीड़ एकत्रित होती है, इसलिए जिला प्रशासन पूरी तरह से निगरानी रखें, ताकि नियमों का उल्लंघन ना हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें