फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब-इंस्पेक्टर ने व्हाट्सऐप पर शेयर कर दिया अश्लील वीडियो, महिला वकील ने समझाया तो धमकाया

Wed, 31 Oct 2018 10:53 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
Offensive Video in Whatsapp Group
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अमित गुप्ता का मामला अभी निपटा भी नहीं था कि एक नया अश्लील वीडियो कांड सामने आ गया है, जो एक सब-इंस्पेक्टर ने किया है। पंचकूला में सेक्टर-5 थाने के सब इंस्पेक्टर यशपाल पर महिला वकील पूजा नागरा ने मीडिया वर्ल्ड नामक व्हाट्सऐप ग्रुप में दो अश्लील वीडियो शेयर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नागरा का आरोप है कि जब उन्होंने अश्लील वीडियो डिलीट करने को कहा तो जान से मारने और किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। नागरा ने सीएम विंडो, डीसीपी पंचकूला, पुलिस कमिश्नर और हरियाणा महिला आयोग को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला वकील पूजा नागरा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर यशपाल ने 27 अक्तूबर को मीडिया वर्ल्ड नामक व्हाट्सऐप ग्रुप में दो अश्लील वीडियो शेयर किए थे।

इस ग्रुप में वकील, पत्रकार और शहर के नामी लोग शामिल हैं। उन्होंने वायस मैसेज भेज यशपाल को वीडियो हटाने की बात कही, लेकिन यशपाल ने उन्हें उलटा धमकाया। इसके बाद ग्रुप के एडमिन ने सभी को ग्रुप से रिमूव कर दिया। महिला वकील पूजा नागरा ने बताया जब उन्होंने सेक्टर-5 स्थित महिला थाने में अश्लील वीडियो मामले की शिकायत दर्ज करवाने के लिए फोन किया तो वूमेन हेल्पलाइन नंबर दिया गया।
विज्ञापन


महिला थाने में कहा गया कि संबंधित क्षेत्र की चौकी में जाकर केस दर्ज कराएं। जब वह सेक्टर-15 चौकी में गईं तो वहां भी उनके हाथ निराशा लगी।
विज्ञापन

Offensive Video in Whatsapp Group
आरोपी को जब सोशल मीडिया से अश्लील वीडियो हटाने को कहा तो जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसके अलावा महिला थाने और सेक्टर-15 चौकी में कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है।        
- पूजा नागरा, पीड़ित वकील              
    
मुझे इस मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। न तो किसी को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। व्हाट्सऐप ग्रुप में गलती से कहीं फोटो चली गई होगी। जानकर ऐसी गलती नहीं की गई है। महिला वकील से इस बाबत माफी भी मांगी थी।       
- यशपाल, सब इंस्पेक्टर, सेक्टर -5 थाना           
           
अश्लील वीडियो डालने की यदि कोई शिकायत आएगी तो जांच कर सख्त कार्रवाई करेंगे। इस तरह की गलती को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।       
- अभिषेक जोरवाल, डीसीपी, पंचकूला पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें