फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की मशीन करेगी पंचकूला की सड़कों को चका-चक

Mon, 14 Sep 2015 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पंचकूला में सड़कों की सफाई झाड़ू से नहीं बल्कि दो करोड़ की मशीन से होगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। रविवार को विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला नगर निगम के आयुक्त जगदीप ढांडा ने अमरटैक्स चौक पर करीब दो करोड़ कीमत वाली मशीन का डेमो चेक किया।
विज्ञापन


इटेलियन कंपनी की मशीनें 35 लाख से लेकर दो करोड़ तक की हैं। जिनका प्रयोग सड़कों के साथ-साथ फुटपाथ की सफाई के लिए भी किया जाएगा। सेक्टरों की छोटी सड़कों के लिए छोटी मशीनें प्रयोग में लाई जा सकती हैं। अब इस मशीन के बारे में जिला प्रशासन की ओर से निर्णय लिया जाना है।

इस मशीन के डेमो के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह मशीन एक दिन में 17 किलोमीटर सड़क की सफाई कर सकती है। मशीन की खूबी है कि यह रेत, बजरी, कंकरीट के टुकड़ों को उठाने में सक्षम होगी।
विज्ञापन


विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की ओर से पहले ही इस शहर को ग्रीन एंड क्लीन बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार की मशीनों से शहर में सड़कों की सफाई को बढ़ावा मिलेगा।

विधायक ने बताया कि पंचकूला में मुख्यमंत्री द्वारा शहर के विकास कार्यों के लिए दी गई छह करोड़ रुपये की ग्रांट में सड़कों की सफाई के लिए भी राशि निर्धारित की गई थी। निगम आयुक्त जगदीप ढांडा ने कहा कि तकनीकी युग में मैन पावर कम प्रयोग करके तकनीक के जरिए इस कार्य को जल्दी और समयावधि में पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार की तकनीक को अपना कर हम शहर की सभी सड़कों व सेक्टरों की अंदरूनी सड़कों को साफ-सुथरा रखने में सफल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें