फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में देर रात तक म्यूजिक बजाया तो खैर नहीं, कड़ा सरकारी फरमान

Thu, 17 Nov 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
निकाह
विज्ञापन
शादी ब्याह और पार्टी के दौरान रात दस बजे के बाद तेज म्यूजिक बजाया तो अब खैर नहीं। कड़ा सरकारी फरमान जारी किया गया है। पंचकूला पुलिस ने शादी व्याह के दौरान देर रात तक तेज म्यूजिक से आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सख्त कार्यवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस द्वारा शादी व्याह के सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तो कड़ी की ही जाएगी साथ ही पुलिस का फोकस रात दस बजे के बाद समारोह के दौरान साउंड सिस्टम पर रहेगा। पंचकूला पुलिस के जवान मोटर साइकिल पर लगातार राउंड पर रहेंगे।

इसके अतिरिक्त यदि पुलिस कंट्रोल रूम में कोई सूचना मिलती है तो पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाई करेगी। पंचकूला पुलिस की पीसीआर वैन भी इस कार्य में लगी रहेगी। पंचकूला पुलिस के डीसीपी अनिल धवन ने कहा कि पुलिस की कोशिश है कि आम लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


इसके लिए रात दस बजे के बाद बजने वाले तेज म्यूजिक पर पाबंदी लगाई गई है। ध्यान रहे कि अब सहालग का मौसम है। ज्यादातर शादियां कम्यूनिटी सेंटर्स, होटल्स या गेस्ट हाउस में होती हैं। ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जिनके घरों के आसपास शादियां होती हैं और डीजे तेज बजता है।

सोसायटी ने भेजा था लेटर
लोकसर्वहितकारी सोसायटी पंचकूला द्वारा डीसीपी पंचकूला को एक लेटर भेजा गया है। लोक सर्वहितकारी सोसायटी के प्रधान राकेश अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि शादी के दौरान तेज म्यूजिक बजाने से काफी ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने कहा है कि घर के गेट के सामने गाड़ियों को खड़ा करने और  शराब पी कर हल्ला और ऊधम मचाने पर पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें