फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हिंसा के 131 दिन बाद भी आदित्य इंसां फरार, पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाई

Wed, 03 Jan 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
आदित्या इंसां - फोटो : File Photo
विज्ञापन
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आदित्य इंसा पर इनाम की राशि बढ़ाकर दो लाख कर दी गई है। पहले आदित्य इंसां पर एक लाख रुपयेे जबकि हिंसा मामले के चार अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये के इनाम घोषित किए गए थे। 
विज्ञापन


हिंसा के बाद से पुलिस को लगातार चकमा दे रहे आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग प्रदेशों में छापेमारी जारी है। लेकिन लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से अब तक मास्टर माइंड फरार है। पिछले 131 दिनों से फरार चल रहे आदित्य इंसां पर हिंसा की साजिश और इसे भड़काने सहित देशद्रोह के भी आरोप हैं। लेकिन अब तक उसका सुराग न मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार भी नहीं कर सकी है।

पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने सहित देश के तमाम उन नामचर्चा घरों के पास भी इश्तहार चस्पा करवाए थे ताकि उसकी गिरफ्तारी में आम लोग भी सहयोग करें। हालांकि पुलिस को अब तक कुछ हाथ नहीं लग सका है, नतीजतन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है। हाईकोर्ट ने भी अब तक फरार चल रहे आदित्य इंसां की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि इनाम की राशि दोगुना करने से हिंसा मामले के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।
विज्ञापन


डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि आदित्य इंसां पर इनाम की राशि बढ़ाकर अब दो लाख रुपये कर दी गई है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने जब दोषी करार दिया तो उसके बाद भयानक हिंसा भड़की थी। इस मामले में पुलिस ने 1000 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें