लिटिल चैंप क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-12
- फोटो : अमर उजाला
लिटिल चैंप क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-12 में मंगलवार को गुरुकुल स्कूल, पंचकूला, सेंट सोल्जर्स स्कूल पंचकूला, बैप्टिस्ट स्कूल चंडीगढ़ और सीएलडीएवी स्कूल पंचकूला की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया।
हंसराज पब्लिक स्कूल और चमनलाल डीएवी स्कूल में आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में ट्राइसिटी की 19 टीम भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन अमर उजाला और शिव शक्ति ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। पंचकूला सेक्टर-6 स्थित हंसराज डीएवी स्कूल में खेले गए मुकाबलों में गुरुकुल स्कूल की टीम ने हंसराज डीएवी स्कूल की टीम को शिकस्त दी और सेंट सोल्जर्स स्कूल ने होली चाइल्ड स्कूल की टीम को हराया।
द गुरुकुल सेक्टर-20 और हंसराज डीएवी स्कूल सेक्टर-6 पंचकूला के बीच खेले गए मैच में गुरुकुल स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाए। इसके जवाब में हंसराज स्कूल की टीम पांच विकेट पर 118 रन ही बना सकी। गुरुकुल स्कूल के रोहित ने 63 रन बनाए और हंसराज डीएवी स्कूल के पारस ने 69 रन का योगदान टीम के लिया। दोनों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन का दूसरा मैच होली चाइल्ड स्कूल मोरनी और सेंट सोल्जर्स स्कूल पंचकूला के बीच खेला गया। होली चाइल्ड स्कूल मोरनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 87 रन बनाए। इस लक्ष्य को सेंट सोल्जर्स स्कूल की टीम ने 11 ओवर में 88 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस मैच में सेंट सोल्जर्स स्कूल के हरमन को चार विकेट हासिल करने और इसी स्कूल के प्रथम सोढ़ी को 52 रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया।