नगर निगम की जनरल हाउस मीटिंग में इस बार ट्रेड टैक्स, स्ट्रे डॉग्स की समस्या, पीएफए और मेरा मित्र स्कीम के अलावा गांवों की अधिगृहित जमीन से मिलने वाली स्टांप ड्यूटी संबंधित गांवों के विकास पर ही खर्च करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
मीटिंग में नगर निगम के पार्कों की देखरेख के लिए पार्क डेवलपमेंट कमेटी को दी जाने वाली राशि की भी समीक्षा की जाएगी।
19 मार्च को रेड बिशप में होने वाली जनरल हाउस की मीटिंग में चंडीकोटला में मकानों में दरार आने के बाद खाली नगर निगम की जमीन पर कब्जे सहित अन्य पहलुओं पर चर्चा हो सकती है। जनरल हाउस की मीटिंग से पहले बजट पर चर्चा होगी।