फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से बोनट पर गिरी महिला, 20 मीटर दूर ले जाकर चढ़ाई कार

Mon, 13 Feb 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
परशुराम चौक पर रविवार दोपहर एक कार ने महिला को पहले टक्कर मारी, टक्कर से उछलकर महिला बोनट पर गिर और 20 मीटर की दूरी पर उस पर कार चढ़ाकर फरार हो गया। इस हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 निवासी सोना देवी (35) परशुराम चौक से इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक अपने घर की ओर जा रही थी। महिला जैसे ही परशुराम चौक पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला के सिर, पांव और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। 

घायल हालत में पीड़िता ने बताया कि जब कार ने उसे टक्कर मारी तो वह गाड़ी के बोनट पर जा गिरी। आरोपी कार चालक करीब 20 मीटर तक ले गया और इसके बाद उसका एक पैर गाड़ी के टायर के नीचे आ गया। घटना में महिला का पांव पूरी तरह टूट गया। महिला की रीढ़ की हड्डी में भी चोट है। आरोपी कार चालक महिला को घायल हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। राह जा रहे ढकोली के एक शख्स ने महिला को सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें