‘पहली रात’ से थिएटर फेस्टिवल का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से रविवार को चार दिवसीय थिएटर फेस्टिवल शुरू हो गया। पहले दिन बादल सरकार के नाटक सारी रात का मंचन किया गया।डॉ. एसपी रंगा के निर्देशन में सारी रात का मंचन मयूर नाट्य संस्था के कलाकारों ने किया।
नाटक की कहानी में तीन मुख्य पात्र हैं पुरुष, महिला और वृद्ध। नाटक में दिखाया गया कि महिला मन -मस्तिष्क में एक काल्पनिक पुरुष की छवि बनाकर उसमें अपनी खुशी ढूंढने की कोशिश करती है। यही नहीं, वह मानसिक व बौद्धिक बातें सोचते हुए इसी उधेड़बुन में आत्मिक आनंद की अनुभूति करती है। कुछ अरसे बाद एक वृद्ध उसे यथार्थ की दुनिया के दर्शन करवाता है।
यह रहे किरदार- सारी रात नाटक में वृद्ध का रोल डॉ. एसपी रंगा, पुरुष का रोल सैफुला खान, महिला का किरदार डॉ. नीतू परिहार ने निभाया।