फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों में अटका अंबाला-पंचकूला निगम भंग का प्रस्ताव

Thu, 18 Jan 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panchkula municipal corporation - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अंबाला और पंचकूला नगर निगम को भंग करने का प्रस्ताव मंगलवार को हुई कैबिनेट के एजेंडे से ड्रॉप कर दिया गया। क्योंकि अभी तक ये प्रस्ताव फाइलों में ही लटका हुआ है। हालांकि यह प्रस्ताव पिछले दिनों हुई कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में पास हो गया था। लेकिन मंगलवार को औपचारिक कैबिनेट की बैठक में आने से पहले ये प्रस्ताव अपनी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया। लिहाजा कैबिनेट के एजेंडे में इसे शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


लेकिन दूसरी ओर, सेहत मंत्री अनिल विज इस प्रस्ताव को बिना कैबिनेट केही सर्कुलेशन के जरिए पास करवाना चाहते हैं। मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला नगर निगम भंग करने के लिए तेजी से प्रक्रिया चल रही है। इसे कैबिनेट मीटिंग के बजाए सीधे मंत्रियों से हस्ताक्षर कराकर एजेंडे को पास कर दिया जाएगा। उनके अनुसार संभावना है कि अगले सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अभी वित्त विभाग में अटकी है फाइल
विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी इस प्रस्ताव संबंधी फाइल हरियाणा वित्ती विभाग में अटकी हुई है। वित्त विभाग से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से मोहर लग जाएगी। अंबाला नगर निगम के साथ ही पंचकूला नगर निगम से हटाकर कालका और पिंजौर को भी नई नगर परिषद का तोहफा मिल जाएगा। पंचकूला नगर निगम पहले की तरह से यथावत बना रहेगा। वहीं अंबाला में पहले की तरह से अंबाला कैंट और शहर दो नई नगर परिषदें गठित हो जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद फिर नए सिरे से वार्ड बंदी की कवायद शुरू की जाएगी जिसके बाद इन परिषदों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्व की हुड्डा सरकार में अंबाला और पंचकूला को नगर निगम का तोहफा मिला था। अंबाला नगर निगम में जहां कैंट और सिटी की नगर परिषदों को आपस में जोड़ा गया था तो वहीं पंचकूला नगर निगम में पंचकूला और कालका-पिंजौर का समायोजन हुआ था। इनका जिनका कार्यकाल इसी साल जुलाई तक खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें