फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- 200 नई पंचायतें बनीं, 24 फरवरी से पहले होंगे चुनाव

Fri, 15 Jan 2021 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा में पंचायती राज चुनाव 24 फरवरी से पहले होंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने साफ कर दिया है कि 24 फरवरी से पहले हरियाणा में पंचायती चुनाव करवा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार 200 नई पंचायतें बनी हैं। पंचायती राज संस्थाओं, जिला परिषद, ब्लॉक समिति और ग्राम पंचायतों के चुनाव समय पर ही करवाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

विज्ञापन


मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल 24 फरवरी तक है, ऐसे में 24 फरवरी से पहले पहले पंचायत चुनाव करवाने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि जजपा में कृषि कानूनों को लेकर किसी तरह के मतभेद नहीं हैं। समूची पार्टी किसानों के हित में काम कर रही है और पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता किसानों के साथ हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर चंडीगढ़ लौटे दुष्यंत ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला विकास एवं पंचायती विभाग कार्यालय को जिला परिषद, ब्लॉक समिति और सरपंच व पंचों के चुनाव चिन्हों की सूची भेज दी है। जिला परिषद के 42, ब्लॉक समिति के 30, सरपंच के 30 और पंच के 18 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। कौन सा गांव महिला के लिए आरक्षित होगा और कौन सा गांव पुरुषों के लिए होगा, यह अभी तक भी फाइनल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिला परिषद के होंगे यह 42 चुनाव चिन्ह

जिला परिषद के आजाद उम्मीद्वारों के लिए 30 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। इनमें गाड़ी, उगता सूरज, पतंग, रेडियो, जीप, केतली, फावड़ा व बेलचा, जग, वायुयान, रोड रोलर, टेबल पंखा, टेलीफोन, स्कूटर, पोत, हॉकी और गेंद, दो तलवार एक ढाल, मटका, अंगूठी, बल्ला, फ्रॉक, मोमबत्तियां, सीटी, ब्रुश, सेब, नाव, लेडी पर्स, गैस सिलेंडर, ईंट, गैस स्टोव, स्लेट कैमरा, गुब्बारा, मेज, गैस बत्ती, मोर पंख, कड़ाही, हारमोनियम, पीपल का पत्ता, रिक्शा, चकला बेलन, तोप, शंख शामिल हैं। इसी तरह ब्लॉक समिति के भी 30 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं।

इन 30 चुनाव चिन्हों पर लड़ सकेंगे सरपंच चुनाव
सरपंच पद के चुनाव के लिए जो चिन्ह निर्धारित किए गए हैं, उनमें साइकिल, कांच का गिलास, फलों सहित नारियल का पेड़, हस्तचालित पंप, सिलाई मशीन, ताला और चाबी, अनाज बरसाता किसान, सब्जियों की टोकरी, घंटी, टेबल लैंप, स्टूल, डमरू, लट्टू, वायलिन, नल, बस, कलम दवात, त्रिशूल, कुआं, मूली, छड़ी, गेहूं की बैल, पुल, केला, कैरमबोर्ड, पैंसिल, तलवार, इमली, अनार, तरकश शामिल हैं। इसी तरह पंच के लिए भी 18 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें