फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की कलाई पर सजी सवा सात फीट की राखी, 15 दिन में बनाई गई राखी सेक्टर 40 स्थित श्री हनुमंत धाम में पंचमुखी हनुमान को बांधी गई

विज्ञापन
हनुमान की मुर्ति - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर सेक्टर-40 स्थित श्री हनुमंत धाम में महिला सुंदर कांड सभा ने पंचमुखी हनुमान को सवा सात फीट की ईको फ्रेंडली राखी बांधी। इस दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। यह आयोजन सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी की अध्यक्षता में किया गया था। राखी बांधने के बाद महिलाओं ने कोरोना से मुक्त करने की मंगलकामना की। स्वतंत्रता दिवस पर शहरवासियों को बधाई दी। वहीं शहर को पॉलीथिन फ्री बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन

नीना तिवारी ने बताया कि इस राखी को बनाने में पंद्रह दिन लगे। यह सवा 7 फीट की सुंदर ईको फ्रेंडली राखी में रुद्राक्ष, मोती, हरी पत्तियां, गत्ते, कलर पेपर, गोटा, सितारे, फेविकॉल, रेशम के धागे, रोली मोली, किनारी व कृत्रिम फूलों का प्रयोग किया गया। इस मौके पर नीना तिवारी के साथ रंजू ग्रोवर, प्रेम लता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा व ऊषा सिंगला भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें