मोहाली। सेक्टर-56 के श्री काली माता मंदिर में रविवार को माता अहिल्याबाई होल्कर पाल महासभा की बैठक हुई। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और आसपास के क्षेत्रों से पाल समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में समाज के लिए पाल भवन के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
महासभा के उप प्रधान भाग सिंह पाल ने कहा कि समाज को नए सिरे से एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए काम करना होगा। उन्होंने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में मलोया, बड़माजरा और सेक्टर-56 से पहुंचे विष्णु पाल, सुरेश पाल और महेंद्र सिंह बघेल ने भी अपने विचार रखे। इनके अलावा सुरेंद्र पाल, नीरज पाल, विनोद कुमार, हनुमान सिंह, शोभाराम पाल और बीके पाल समेत अन्य समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं और भविष्य में संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई। संवाद