फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 21 लाख खर्च फिर भी अंडरपास में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। रिहौड़, खटौली सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर रिहौड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के नीचे बने अंडरपास में बारिश का पानी भरने से ग्रामीणों की परेशानी दूर नहीं हुई है। अंडरपास में जलभराव के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर फोरलेन हाईवे से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रिहौड़ के पूर्व सरपंच रजनीश शर्मा, प्रिंस कौशिक, हरिंदर कुमार, राजेश कुमार, अभिषेक सैनी ढडारडूं, गुरविंदर सिंह बरवाला और पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास बतौड़ ने बताया कि पंचायती विभाग ने डी-प्लान के तहत करीब 21 लाख रुपये खर्च कर अंडरपास के ऊपर शैड का निर्माण करवाया था। इसके बावजूद बारिश का पानी रास्ते में भर रहा है और अंडरपास से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।
ग्रामीणों ने कहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना गंभीर विषय है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें