फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खेलों को देशों की सीमा में बांधकर नहीं रखना चाहिए, इनसे रिश्तों में सुधार होता है'

Tue, 11 Apr 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पाकिस्तानी स्नूकर प्लेयर्स
विज्ञापन
खेलों को किसी भी देशों की सीमा में नहीं बांध कर नहीं रखना चाहिए। खेल तो एक ऐसा जरिया होता है, जिससे रिश्तों में सुधार होता है। इसके लिए पाक-भारत सरकारों को दोनों देशों के बीच काफी लंबे समय से बंद क्रिकेट सीरीज को शुरू करना चाहिए। यह कहना है पाक टीम के खिलाड़ियों के दल के साथ पंहुचे बिलियर्ड व स्नूकर के मैनेजर नवीद कपाड़िया का।
विज्ञापन


उनके अुनसार भारत-पाक दोनों देशों में ही क्रिकेट काफी प्रसिद्ध है। अगर सीरीज होती रहेगी तो क्रिकेट के जरिए रिश्ते सामान्य होंगे और लोग रोमांच से भरपूर क्रिकेट का मजा भी ले सकेंगे। इनके अनुसार हाल ही में पाकिस्तान की ब्लाइंड क्रिकेट टीम इंडिया आई थी, और भारत की बेसबॉल टीम पाक गई थी। स्पोर्ट्स दोनों देशों को जोड़ने का एक बेहतर जरिया है।

मैनेजर नवीद कपाड़िया ने कहा कि पाकिस्तान के पंजाब राज्यों से इन दिनों युवा बिलियर्ड व स्नूकर में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। उनके अनुसार चंडीगढ़ में चल रही स्नूकर एंड बिलियर्ड चैंपियनशिप में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी पहुंचे हैं। इनमें मोहम्मद रफीक, मोहम्मद नसीम अख्तर व हरीश ताहिर शामिल हैं। वहीं सोमवार को हयात स्थित होटल में आयोजित बिलियर्ड व स्नूकर चैंपियनशिप के मुकाबले भी खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें