फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Pakistani Drone: अमृतसर बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक और ड्रोन को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी

Mon, 26 Dec 2022 09:53 AM IST
शाहरुख खान एएनआई/संवाद, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने अमृतसर के बॉर्डर इलाके के पास एक ड्रोन को मार गिराया।  अभी इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Pakistani Drone - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पाकिस्तान की नापाक हरकत लगातार जारी है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर से अमृतसर के बॉर्डर इलाके के पास बीती रात ड्रोन को मार गिराया है। अमृतसर के राजातल गांव के पास से जवानों ने ड्रोन बरामद कर लिया है। अभी इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि ड्रोन के जरिए हथियार या ड्रग्स कहां गिराए हैं। 

विज्ञापन


बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ कर्मियों को 25 दिसंबर की रात में सीमा पर ड्रोन की आवाज सुनाई दी। अलर्ट बीएसएफ कर्मियों ने तुरंत उस पर फायरिंग की और मार गिराया। बीएसएफ कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। खेत में एक ड्रोन मिला।

पंजाब के बीओपी राजाताल में बीएसएफ के सेकंड इन कमांड अनंत ने बताया कि बीओपी राजाताल पर कल शाम लगभग 7:40 बजे इस ड्रोन की आवाज सुनाई दी। हमारी काउंटर ड्रोन ड्रिल के तहत कार्रवाई की गई। फिर ये हमें फेंस के आगे गिरा मिला। ऐसा लग रहा है कि ये चीन में बना है।

नहीं थम रहा पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ का सिलसिला
साल 2020 से पाकिस्तान ने हेरोइन और हथियारों की खेप भेजने में ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू किया था। यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। इस साल पाकिस्तान से 292 बार ड्रोन की घुसपैठ हुई। इनमें 246 मामले अकेले पंजाब के हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये नशा और हथियारों की खेप भेजने से सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। पाकिस्तान ने 2020 में 79 बार ड्रोन से घुसपैठ का प्रयास किया। 2021 में यह संख्या बढ़कर 109 तक पहुंच गई। पिछले साल के मुकाबले ड्रोन की गतिविधियों में 85 फीसदी का इजाफा हुआ। साल 2022 में अभी तक ड्रोन ने 292 बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। बीएसएफ ने 25 बार ड्रोन को मार गिराया जबकि 27 बार ड्रोन की बैटरी या अन्य कारणों के चलते ड्रोन खुद ही जमीन पर गिर गया। वहीं 196 बार ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान लौटने में सफल रहे। पंजाब में पिछले एक माह के दौरान 15 बार ड्रोन की घुसपैठ के मामले सामने आए। बीएसएफ ने नौ ड्रोन को मार गिराया। 
 

बीएसएफ पूरी तरह से सशक्त है और ड्रोन की आमद को निस्तनाबूत करने के लिए कृतसंकल्प है। गहन अंधेरे और जीरो फीसदी विजिबिलिटी (धुंध) में सीमाओं की निगरानी के लिए जवानों को अत्याधुनिक उपकरण हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर (एचएचटीई) और विशेष गन भी उपलब्ध करवाई गई है जो सीमा में ड्रोन की घुसपैठ को रोकने और ड्रोन को मार गिराने में सक्षम है। - आसिफ जलाल, आईजी, हेडक्वार्टर्स पंजाब फ्रंटियर, बीएसएफ, जालंधर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें