गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी पर 250 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जवानों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। आसपास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर की रात को बीओपी चंदू वडाला पर तैनात जवानों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर 40 फायर और रोशनी छोड़ने वाले से इलू बम्ब दागे। डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को नेस्तनाबूद करने के लिए अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं।