बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी पंजाब पुलिस के साथ मिलकर तरनतारन के सीमांत गांव मस्तगढ़ इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव के बाहर स्थित खेतों में सर्च अभियान चलाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान तरनतारन के सीमांत गांव मस्तगढ़ से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है। शुक्रवार सुबह बरामद यह ड्रोन क्वार्डकॉप्टर डीजेआई मेटिरस 300 आरटीके मॉडल का है। बीएसएफ अधिकारियों ने बरामद ड्रोन पुलिस को सौंप दिया है।
बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी पंजाब पुलिस के साथ मिलकर तरनतारन के सीमांत गांव मस्तगढ़ इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव के बाहर स्थित खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के इस संयुक्त अभियान के दौरान जवानों को मस्तगढ़ गांव की सीमा के साथ सटे एक खेत से क्षतिग्रस्त ड्रोन बरामद हुआ।