फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन, BSF की ताबड़तोड़ फायरिंग पर लौटे

Mon, 09 Jan 2023 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

रविवार रात को दूसरी बार जवानों ने ड्रोन के आने की आवाज सुनी। मुस्तैद जवानों ने 44 राउंड फायरिंग की और दो इलू बम दागे। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। दूसरी तरफ पुलिस और बीएसएफ जवानों ने सोमवार सुबह सर्च अभियान चलाया। लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने का समाचार नहीं है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को बीएसएफ जवानों की मुस्तैदी से एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी। पुलिस स्टेशन दोरांगला के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की 58 बटालियन ने बीओपी आदियां पोस्ट के समीप रविवार रात को दो बार पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल देखी। पाकिस्तान ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने पर बीएसएफ जवानों ने 86 राउंड फायरिंग की और तीन इलू बम (रोशनी वाले) दागे। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गए।

विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की 58 बटालियन को बीओपी आदियां पर पाकिस्तान से ड्रोन आने की आवाज रविवार रात को सुनाई दी। यह आवाज लगभग 300 मीटर की ऊंचाई से आ रही थी। इस पर जवानों ने पहले 42 राउंड फायरिंग की और एक इलू बम दागा। इसके बाद ड्रोन पुन: पाकिस्तान लौट गया।

इसके बाद फिर रविवार रात को दूसरी बार जवानों ने ड्रोन के आने की आवाज सुनी। मुस्तैद जवानों ने 44 राउंड फायरिंग की और दो इलू बम दागे। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। दूसरी तरफ पुलिस और बीएसएफ जवानों ने सोमवार सुबह सर्च अभियान चलाया। लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने का समाचार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें