फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी ड्रेसेस चाहिएं तो आएं लाजपत भवन

Sun, 22 Jun 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाला लाजपत राय भवन सेक्टर-15 में ‘लिपाक्षी’ प्रदर्शनी शुरू हो गई, जिसमें भारत के छह राज्यों और पाकिस्तान के खास वस्त्र मिलेंगे।
विज्ञापन


कराची से आई हसीना बेगम ने बताया पाकिस्तान के लान सूट को विशेष प्रकार के कॉटन से बनाया जाता है। यह सूट बहुत कोमल और हल्के होते हैं, जिसमें खूबसूरत कढ़ाई की जाती है।

उन्होंने बताया प्रदर्शनी के लिए वह पाकिस्तान के खास कुर्ते भी लाई हैं जो काफी लंबे होते हैं और इसमें भी हाथ से डिजाइन बनाई जाती है। साथ ही प्लाजो में भी हाथों द्वारा डिजाइन बनाए जाते है।
विज्ञापन


हसीना ने बताया पाकिस्तान में भी साड़ियों का बहुत क्रेज है। पाकिस्तानी सूट की रेंज एक हजार से 5 हजार तक है। वहीं, कुर्तों की कीमत 850 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में आंध्र प्रदेश का पोचल पल्ली और मंगलगिरी कॉटन, क्रोएशिया द्वारा निर्मित स्कर्ट भी शामिल है। प्रदर्शनी में आंध्र प्रदेश, लखनऊ, भागलपुर, राजस्थान, गुजरात, हैदराबाद और पाकिस्तान के कॉटन के विशेष परिधानों के अलावा हाथों से बने हैंडीक्रॉफ्ट भी इस प्रदर्शनी में लगाए गए हैं।

यह प्रदर्शनी 30 जून तक लाला लाजपत राय भवन सेक्टर 15 में सुबह 10.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें