स्वतंत्रता दिवस की रात पाकिस्तान से आए एक गुब्बारे ने पंजाब पुलिस की सांसे फूला दी। गुब्बारे में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर छपी है। गुब्बारे में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर छपी है। मामला 14 अगस्त की रात का है। जिन्ना की तस्वीर वाले 12 फुट के गुब्बारे ने मुक्तसर पुलिस व सिविल प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए।
ये गुब्बारा अचानक नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह के बूड़ा गुज्जर रोड स्थित खेतों में आ गिरा। काउंसिल अध्यक्ष ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिन्ना की तस्वीर वाला गुब्बारा मिलने की खबर सुनते ही पुलिस व सिविल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया।
गुब्बारे की जांच में पुलिस को कुछ संदेहास्पद नहीं नजर आया तो पुलिस की सांस में सांस आई। ये गुब्बारा स्वतंत्रता दिवस के चलते पाकिस्तान से हवा के बहाव इस तरफ होने के चलते यहां आकर गिरने की संभावना आंकी जा रही है। गुब्बारा देखने मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उस पर जिन्ना की तस्वीर के साथ उर्दू में कुछ संदेश लिखा हुआ था। पुलिस गुब्बारे को जांच के लिए पुलिस स्टेशन लाई और उर्दू माहिर को बुलाया ताकि गुब्बारे पर लिखा संदेश पढ़ा जा सके।