देश के व्यापारियों का संपर्क अफगानिस्तान के साथ कट गया है। पाकिस्तान ने कूटनीति के तहत अफगानिस्तान और भारत के बीच व्यापार ठप कर दिया है। अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट के ट्रक बंद हो गए हैं। इससे भारतीय मार्केट में ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने के आसार दिख रहे हैं।
यही नहीं पाक ने पहले भारतीय टमाटर पर रोक लगाई। उसके बाद मुर्गीदाना (सोयाबीन) पर रोक लगा दी। भारत से गए सोयाबीन के करीब 92 ट्रक बीते डेढ़ महीने से पाक कस्टम एरिया में पड़े हैं।
पाक भारत को इस समय केवल जिप्सम व सीमेंट और छुहारा भेज रहा है। भारत से बीज, टायर, किताबें और केमिकल जा रहा था। पाक ने केमिकल पर भी रोक लगा दी है। कस्टम क्लीयरिंग एजेंट मनमीत सिंह का कहना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार चलता रहे, लेकिन पाक नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
चीन के इशारे पर चल रहा है पाकिस्तान
- फोटो : Demo Pic
चीन के इशारे पर चल रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान चीन के इशारे पर भारत से व्यापारिक रिश्ते तोड़ रहा है। पाक की मार्केट पर चीन कब्जा कर रहा है। यही वजह है कि पाक ने भारत और अफगानिस्तान के बीच मध्यस्थता का रास्ता बंद कर दिया है। पहले अफगानिस्तान से सीधे ट्रक भारत आते थे, लेकिन पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ट्रकों को पांच साल पहले रोक लगा दी थी।
ऐसे में अफगानिस्तान से आने वाला ड्राई फ्रूट पाक ट्रकों में आने लगा, लेकिन अब पाक ने अफगानिस्तान से होने वाले व्यापार पर भी रोक लगा दी है। -अनिल मेहरा, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ करियाना एंड ड्राई फ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन, अमृतसर।
भारत को चाहिए कि पाक से व्यापारिक रिश्ते बंद करे दें। एक ओर पाकिस्तान देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रहा है, तो दूसरी तरफ आंखें दिखा रहा है। पहले देश फिर व्यापार।
-राजेश सेतिया, सचिव, इंडो-पाक ट्रेडर्स एसोसिएशन, अमृतसर