फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक का इनकार: महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर लाहौर नहीं जा सकेगा भारतीय सिखों का जत्था, जानें- वजह

Thu, 17 Jun 2021 08:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने कोरोना संक्रमण का हवाला देकर इस बार सिख श्रद्धालुओं को वीजा देने से इनकार कर दिया। यह जत्था हर साल महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर लाहौर स्थित गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। इस बात की जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दी। 
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख श्रद्धालुओं का जत्था इस बार शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान नहीं जा पाएगा। पाकिस्तान ने कोरोना का हवाला देते हुए जत्थे को वीजा देने से इनकार कर दिया। यह जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास ने दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतवंत सिंह से फोन पर बात हुई है। जिसके मुताबिक शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह की बरसी के मौके पर पाकिस्तान जाने वाले जत्थे को पाकिस्तान सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण इजाजत नहीं दी है।

21 जून को जत्थे को पाकिस्तान रवाना होना था। 29 जून को लाहौर स्थित श्री डेरा साहिब में महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मानने बाद सभी श्रद्धालुओं को 30 जून को भारत लौटना था। उन्होंने कहा कि जिन श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान जाने के लिए अपने पासपोर्ट शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पास जमा करवाए हैं, वे कमेटी के यात्रा विभाग के दफ्तर पहुंच कर अपने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें