फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आठ दिन में तीन बार पाक की घुसपैठ, बीएसएफ ने दो को मारा, दो पकड़े गए

Fri, 25 Oct 2019 05:08 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अजनाला सेक्टर की भारतीय निगरानी चौकी भरोपाल के पास भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। 24 अक्टूबर को रात दस बजे के करीब बीएसएफ के जवान कंटीली तार के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहे थे। 

विज्ञापन


अचानक उन्हें कंटीली तार के साथ सटे धान के खेतों में किसी की आहट सुनाई दी। जवानों ने ललकारा तो पाकिस्तान सीमा से आ रहे घुसपैठिए ने भागने की कोशिश की। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने को कहा। जब वह नहीं रुका तो जवानों ने आत्मरक्षा के लिए फायर कर उसे वहीं ढेर कर दिया। 

मारे गए घुसपैठिये की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। बीएसएफ के अधिकारियों ने घुसपैठिए का शव ले जाने के लिए पाकिस्तान रेंजरों से संपर्क स्थापित किया है।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान की कुख्यात एजेंसी आईएसआई भारत में पंजाब की सीमा से घुसपैठ की साजिश रच रही है। कुछ दिन पहले ही बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। पाकिस्तान ने इस घुसपठिए का शव लेने से इंकार कर दिया था। बीते एक पखवाड़े में अटारी व अजनाला क्षेत्र से 20 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हो चुकी है। इन दिनों सीमावर्ती क्षेत्र में कोहरे की चादर बिछी हुई है। 

आईएसआई पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर नशीले पदार्थों के साथ घुसपैठ का रास्ता तलाश रही है। बीएसएफ की सतर्कता से उसके नापाक मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे हैं। 

फिरोजपुर में पकड़े गए थे दो घुसपैठी
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठिए पकड़े हाल ही में पकड़ा था। इनसे तलाशी दौरान के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं और सिम आदि बरामद हुए थे। बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी गहन पूछताछ भी रहे हैं। दोनों घुसपैठिए फिरोजपुर की तहसील गुरुहरसहाए (अबोहर सेक्टर बीएसएफ) स्थित बीएसएफ की बीओपी समास्के के पास से पकड़े गए थे।

बता दें कि 16 अक्टूबर को बीएसएफ ने अमृतसर में अटारी के पास एक घुसपैठिए को मार गिराया था। इसके बाद 22 अक्टूबर को फिरोजपुर में दो को धर दबोचा। तीसरी बार फिर घुसपैठ की कोशिश की गई। बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए एक घुसपैठी को ढेर कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें