फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और विदेशी कलाकारों की पेटिंस के एक छत के नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के लोगों को देशभर के 50 कलाकाराें की आर्ट एग्जीबिशन एक ही छत तले देखने को मिल रही है। सेक्टर- 10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी चार दिवसीय ग्रुप एग्जीबिशन ‘शेड्स’ की शुक्रवार को शुरुआत हुई। यह प्रदर्शनी 11 अगस्त तक चलेगी। कलाकाराें ने पेंटिंग्स में लोगाें के मन के भाव, प्रकृति से जुड़ी चीजों को बड़ी खुबसूरती से दर्शाया है। इसे आर्ट जोन की शिवांगी गुप्ता ने क्यूरेट किया है। एग्जीबिशन के साथ एक्रेलिक, स्कल्प्चर, मेकिंग और मिक्स मीडिया टेक्नीक को लेकर अगलेे तीन दिनों तक वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में चंडीगढ़, जयपुर, पटानकोट, अमृतसर, लुधियाना केरल, सोलन और अमेरिका से 50 आर्टिस्ट की पेटिंग्स को दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में कुल 82 आर्ट वर्क को रखा गया हैं, जिनमें पेसिंल, चारकोल, पोस्टर, वॉटर, एक्रेलिक, ऑयल से बनी पेटिंग्स शामिल हैं। आर्ट जोन की शिवांगी गुप्ता ने कहा देश के लोगाें की बेहतरीन पेंटिंग्स को एक साथ लोगाें के सामने पेश करना ही एग्जीबिशन का मकसद है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों ने अपने जिंदगी के अनुभवाें को आर्ट वर्क के साथ प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

ईवा ने पेंटिंग में दर्शाया मन के भाव
प्रदर्शनी में अपने वर्क को लेकर पहुंचीं हिमाचल प्रदेश की ईवा भारद्वाज ने बताया कि वह दो पेटिंग्स को लेकर आई हैं। यह केनवस पर बनाई गई हैं। पेटिंग्स की थीम साइकोलॉजी पर आधारित हैं। इसमें मन का भाव दर्शाया गया है। मूलरूप से सोलन की रहने वाली वाली ईवा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स में एमए कर रही हैं।
डांस को चित्रों के जरिए दिखाया
एग्जीबिशन शेड्स में भारत के अलावा विदेश से एकमात्र कलाकार कंवल सहगल अपनी ब्लैक एंड व्हाइट पेंटिंग लेकर पहुंचे। उन्होंने हॉट डांस पर पेंटिंग को बनाया हैं। अमेरिका के रहने वाले कंवल सहगल को शुरू से ही चित्र बनाने में लगाव रहा है। दिल्ली में 2014 में फिल्म फेस्टिवल अवार्ड में कंवल को बेस्ट आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया जा चुका है।
विज्ञापन

बिजनेस के साथ साथ पेटिंग्स से लगाव
अमृतसर केसुखपाल सिंह पेशे से बिजनेस मैन है। लेकिन इनकों आर्ट से शुरू से ही काफी लगाव रहा हैं। इस प्रदर्शनी में वह प्रकृति से जुड़ा आर्ट वर्क को लेकर पहुंचे हैं। इन्हाेंने बताया कि अपनी पेटिंग्स मे वह हर बार कुछ अलग करने की सोच रखते हें। यहां पर लगी प्रदर्शनी में मैने पानी, ऑयल , स्प्रे केसाथ पेटिंग्स को बनाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें