कला ग्राम में फोटोग्राफ्स एंड पेटिंग्स की सृजन 17 नाम से तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरूआत रविवार को हुई। इसका आयोजन नार्थ जोन कल्चर सेंटर पटियाला की ओर से किया जा रहा हैं। जिसमें इंडियन आर्ट्स स्ट्रोक्स नाम केग्रुप के कलाकाराें ने अपना आर्ट वर्क को पेश किया है।
इंडियन आर्ट्स स्टोक्स की फाउंडर ज्योति राणा ने बताया कि प्रदर्शनी में 8 कलाकाराें के 50 आर्ट वर्क को रखा गया है। जिनमें सात महिलाओं ज्योति राणा, ऋचा भारती शर्मा, नरिता बढेरा, मनप्रीत कौर, नवनीता बंशतू, कोमल बढेरा, सोनिया शर्मा और और एक पुरुष कलाकार अमित कुशवाहा शामिल हैं। ज्योति ने कहा कि इस प्रदर्शनी में मेरी ओर से 12 आर्ट वर्क को रखा गया है जोकि कि वास्तविकता केऊ पर हैं। वहंी कोमल की ग्लास पेटिंग का प्रदर्शित किया गया है। नवनीत की फोटोग्राफ को भी प्रदर्शनी में रखा गया।