फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: एक साल की जद्दोजहद के बाद पेंट की कार को मिला रजिस्ट्रेशन नंबर

Sat, 08 Aug 2020 11:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने पेंट की हुई कार को पास कर रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिया है। एक साल की जद्दोजहद के बाद वकील रंजीत मल्होत्रा की कार को सीएच01-सीबी-0370 नंबर मिला है। जानकारी के अनुसार जल्द ही उन्हें आरसी भी मिल जाएगी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूटी प्रशासन ने रंगीन और पेंट की हुई एंबेसडर कार के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तकरीबन पूरी कर ली है। शनिवार को गाड़ी पर सीएच01-सीबी-0370 नंबर लग गया। अब अगले कुछ दिनों में कार के मालिक को आरसी भी मिल जाएगी।

गौरतलब है कि जुलाई 2019 में खरीदी गई कार के रजिस्ट्रेशन के लिए रंजीत मल्होत्रा ने आवेदन किया था, लेकिन इंस्पेक्टर ने यह कहकर कार के रजिस्ट्रेशन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि कार का असल रंग सफेद था, जिस पर अब पेंट कर दिया गया है और यह कार के वास्तविक स्वरूप में परिवर्तन की श्रेणी में आता है। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन


वाहन पर कलात्मक पेंट करना, मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं
हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया था कि वाहन पर कलात्मक पेंट करना उसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की श्रेणी में नहीं आता है। हाईकोर्ट ने दिल्ली से खरीदी गई एंबेसडर कार का दो सप्ताह के भीतर रजिस्ट्रेशन करने का यूटी प्रशासन को आदेश दिया था।

यह कार शहर के वकील रंजीत मल्होत्रा की है, जिन्होंने दिल्ली से एंबेसडर कार यूरोपियन यूनियन के काउंसलर से खरीदी थी। इस कार को खरीदने का कारण इस कार पर मैक्सिकन आर्टिस्ट सैनकोई की ओर से आर्ट वर्क किया गया था। इस संबंध में रंजीत मल्होत्रा ने बताया कि उनको शनिवार को गाड़ी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स मिल गए हैं, जिसके चलते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब कुछ दिनों में उनके पास आरसी भी आ जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें