फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बच्चे ने मुंह में डाल ली बिजली की तार और...

Thu, 23 Jul 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
मासूम बच्चों को घर में बंद कर काम पर जाना पिता के लिए महंगा साबित हुआ। करेंट लगने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मामला पंजाब के अबोहर (फिरोजपुर)। के स्थानीय छोटी पौड़ी गली नंबर दो का है।


यहां के निवासी एक व्यक्ति बेटी सहित अपने चार मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर काम पर चला गया। इनमें से एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई।

भाई को तड़पता देख बहन ने खिड़की से शोर मचाया तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इसमें सबसे दुखद पहलू यह है कि चार बच्चों में से दो विशेष हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

प्लंबर पवन कुमार हर रोज कामकाज करने के लिए श्रीगंगानगर जाता था। करीब 10 दिन पूर्व पवन की पत्नी इलाज करवाने फिरोजपुर चली गई। तब से ही पवन अपने चारों मासूमों को एक कमरे में बंद करके काम पर चला जाता था। इनमें 7 वर्षीय पंकज, 5 वर्षीय बेटी मानी, 4 वर्षीय रोहित और 3 वर्षीय दीपक शामिल थे। इनमें से रोहित और दीपक विशेष बच्चे हैं।
विज्ञापन

गलती से करंट वाली तार मुंह में दबा ली, जोरदार करंट

रोज की भांति बुधवार को भी पवन सब बच्चों को कमरे में बंद करके काम पर चला गया तथा चाबी पड़ोसियों को दे गया। बाद दोपहर किसी प्रकार पंकज ने गलती से करंट वाली तार मुंह में दबा ली जिससे उसके जोरदार करंट लग गया।

भाई को तड़पता देख बहन मानी ने खिड़की से शोर मचाना शुरू किया। काफी देर बाद लोगों ने गेट खोलकर देखा तब तक पंकज की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही नर सेवा संस्था के प्रधान राजू चराया भी मौके पहुंचे और थाना नंबर दो को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बच्चे के शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गया। पड़ोसियों ने बताया कि पवन के जाने के बाद यह बच्चे खिड़की से रस्सी आदि लटकाकर लोगों से रोटी पानी आदि मांगते थे।

पड़ोसियों के अनुसार पत्नी की बीमारी और दो बच्चों के मंदबुद्धि होने के कारण पवन कुमार भी मानसिक तौर पर परेशान रहता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें