फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में फिर से शुरू होगी पेड पार्किंग, तैयार रहें

Tue, 07 Apr 2015 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों की जेब पर पेड पार्किंग का बोझ कभी भी पड़ सकता है। पार्किंग को ट्रायल पर संभाल रहे ठेकेदार ने आखिर पेड पार्किंग के बोर्ड मार्केट में लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


रेट लिस्ट के नीचे कमिश्नर के आदेश अनुसार लिखा गया है। ऐेसे में अंदाजा में लगाया जा रहा है कि यह पेड पार्किंग किसी भी समय चालू हो सकती है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने पेड पार्किंग के खिलाफ पहले ही संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।

दुकानदारों ने उखाड़ दिए थे बोर्ड
नगर निगम ने गत वर्ष शहर की पांच पार्किंग को पेड करने का फैसला लिया था। इसके लिए पटियाला की कंपनी को काम भी अलॉट कर दिया था, लेकिन दुकानदार इसके विरोध में आ गए। पहले ही दिन दुकानदारों ने ठेकेदार के बोर्ड उखाड़ दिए थे। साथ ही रेट वाले बोर्ड तक फाड़ दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद निगम को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। उस समय सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी लोगों को पेड पार्किंग से छूट देने की घोषणा की थी, लेकिन अब दोबारा लोगों की जेबों पर बोझ डालने की तैयारी की जा रही है।

दुकानदारों का कहना है कि जब मार्केट के दुकानदारों से प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में बड़ी रकम वसूली जा रही है, किराए पर भी टैक्स लिया जा रहा है तो पार्किंग का खर्चा नगर निगम खुद क्यों नहीं कर सकता। भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी ने बताया कि उनकी इस मामले में कमिश्नर से बात हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास दिलवाया था कि पेड पार्किंग लागू नहीं होगी। अगर फिर भी इसे लागू करने का प्रयास किया गया तो इसके खिलाफ संघर्ष किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें