फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूर्पणखा का इलाज लक्ष्मण ने नाक काटकर किया था, ममता जी यह न भूलें: अम्मू

Sat, 25 Nov 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सूरजपाल अम्मू - फोटो : ani
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद्मावती मूवी का समर्थन किया तो बीजेपी नेता सूरज पाल अम्मू ने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि राक्षसी प्रवृति की जो महिलाएं होती हैं, वो शूर्पणखा जैसी होती हैं। शूर्पणखा का इलाज लक्ष्मण ने नाक काटकर किया था, ममता जी ये बा न भूलें। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मूवी का समर्थन करते हुए संजय लीला भंसाली को टीम के साथ आकर मूवी प्रमोशन करने का निमंत्रण दिया है। जिसके विरोध में सूरज पाल अम्मू ने ये शब्द कहे।
विज्ञापन

  Rakshasi pravriti ki jo mahilaayein hoti hain, jaise Shurpnakha thi. Shurpnakaha ka ilaaj Lakshman ne naak kaat kar kiya tha, Mamata Ji is baat ko na bhulein: Suraj Pal Amu, BJP on Mamata Banerjee supporting #Padmavati pic.twitter.com/m6TuSzMHPa — ANI (@ANI) November 25, 2017
विज्ञापन

पहले दीपिका पादुकोण के खिलाफ कही थी बड़ी बात

padmavati
बात दें कि हरियाणा बीजेपी के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू पहले भी एक बात कहते हुए शब्दों की सीमा ही लांघ दी थी। फिल्म का विरोध करते हुए ने कह डाला था कि अगर रणवीर सिंह ने मूवी के पक्ष में बोले गए शब्द वापिस नहीं तो वे उनकी टांगें तोड़कर हाथ में दे देंगे।

अम्मू ने भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का इनाम देने का ऐलान तक कर डाला। अम्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मूवी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की, नहीं तो वे पार्टी छोड़ देंगे।

इस बात का विरोध हुआ और बीजेपी ने अम्मू को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। मामले में बीजेपी के हरियाणा प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने कहा कि बीजेपी ऐसे बयानों के खिलाफ है। पार्टी पद्मावती फिल्म के समर्थन में नहीं है और ना ही पार्टी ऐसे किसी बयान का समर्थन करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें